V.S Awasthi

Add To collaction

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
***********
पुलवामा के अमर शहीदों को है पथिक करे शत् बार नमन।
भारत देश का हर बच्चा आज कर रहा है वन्दन।।
देश में बैठे गद्दारों ने साजिश रच शेरों पर वार किया।
दुश्मन से हांथ मिलाकर के पुलवामा पर संहार किया।।
देश में बैठे गद्दारों के नकाब हमें
 हटाना है।
चाहे जहां छुपे हों उनको खोज के लाना है।।
भारत देश का हर बच्चा वीर और बलिदानी है।
उसने भी दुश्मन से अपना बदला लेने की ठानी है।।
अब अपनी भारत भूमि पर दुश्मन को नहीं घुसने देंगे।
यदि कोई आंख दिखायेगा तो आंख फोड़ उसकी देंगे।।
देश के वीर सपूतों ने अपने मन में ठान लिया।
पाक के अन्दर घुस कर के आतंकी अड्डे भस्म किए।।
विद्या शंकर अवस्थी पथिक कानपुर

   11
3 Comments

Gunjan Kamal

18-Feb-2023 11:23 PM

बेहतरीन

Reply

Swati chourasia

17-Feb-2023 07:15 PM

बहुत खूब 👌

Reply

Renu

17-Feb-2023 01:45 PM

👍👍🌺

Reply